रुडकी, अक्टूबर 13 -- नगर निगम की ओर से सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने 15 दुकानों से 10 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की है। साथ ही इन दुकानदारों पर 9300 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। निगम की इस कार्रवाई से पॉलीथिन में सामान बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम की एंटी पॉलीथिन स्क्वायड की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने गणेशपुर रेलवे रोड पर 15 दुकानों से 10 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई है। इन दुकानदारों पर 9300 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में विपिन शर्मा, राहुल चौधरी, मयंक कुमार, सागर, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.