रुडकी, फरवरी 21 -- प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बरामद पशु को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल कलाम चौक के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे खाली प्लाट में कुछ आरोपी प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस ने मौके से एक प्रतिबंधित पशु बरामद किया है। आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित पशु का वध कर दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सा अधि...