मधुबनी, मार्च 16 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बॉर्डर इलाके में अवैध दुकानदारों को प्रतिबंधित नशीली दवा सप्लाई करने वाले धंधेबाज चंदन साह को हरलाखी थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बेनीपट्टी से गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने चंदन साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। धंधेबाज चंदन मधवापुर थाना क्षेत्र के बासुकी गांव के स्व. सुखदेव साह के पुत्र है। हरलाखी थाना कांड संख्या 208/24 का नामजद अभियुक्त है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस के नजर से बच रहा था। जहां पुलिस टीम ने बेनीपट्टी से गिरफ्तार किया है। चंदन पर बॉर्डर इलाकों में प्रतिबंधित दवा सप्लाई करने का आरोप है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि पुलिसि जांच में मामला सही निकला। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार चंदन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.