इटावा औरैया, जनवरी 29 -- चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र में विभागीय कर्मचारियों व लकड़ी माफिया के गठजोड़ से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का बगैर परमिशन धड़ल्ले से अवैध कटान चल रहा है। चंबल सैंक्चुअरी डीएफओ से शिकायत के बाद भी अधिकारी विभागीय कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रतिबंधित चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र के गांव चीकना से उदी सड़क मार्ग पर निकलते ही कुछ दूरी पर मुख्य सड़क मार्ग किनारे की भूमि से 26 जनवरी को जमकर पेड़ों की कटाई हुई है। स्थानीय विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से क्षेत्र के एक लकड़ी माफिया ने प्रतिबंधित वेशकीमती शीशम का एक हरा पेड़, हरे नीम के दो पेड़ सहित बेरी व बिलायती बबूल के सैकड़ों पेड़ काटे गए थे। चंबल सैंक्चुअरी डीएफओ आगरा चांदनी सिंह से शिकायत की गई, तो विभागीय कर्मचारियों ने लकड़ी माफिया से मिलकर शीशम के पेड़ का ठूंठ ही जड़ से उखाड़ ...