नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं को पालने के आरोप में सेक्टर-20 से शुक्रवार को मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया। वन विभाग की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया है। सेक्टर-20 थाने में वन विभाग के दरोगा शनि गौतम ने शिकायत दी की कि वह शुक्रवार को अपने अन्य साथियों के साथ सेक्टर-73 में मौजूद थे। इसी दौरान वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने फोन पर सूचना दी कि सेक्टर-20 के डी ब्लॉक स्थित रश्मि सेंटर में प्रतिबंधित कछुए पाले जा रहे हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम बताए गए पते पर पहुंची। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि डॉ. कैलाशचंद सूद ने प्रतिबंधित इंडियन स्टार कछुए पाल रखे हैं। कछुओं की यह प्रजाति वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.