गिरडीह, फरवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी समेत 80-100 अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। यह एफआइआर सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत मंगरोडीह के पंचायत सचिव सह एफएसटी मो मंसूर की शिकायत पर नगर थाना में दर्ज हुई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि बिना किसी अनुमित आदेश के भीड़ के साथ मजमा लगाना आदर्श आचार संहिता का सीधे तौर पर उल्लंघन है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। हालांकि प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि वे होटल में खाना खाने आये थे। वे किसी तरह की बैठक नहीं कर रहे थे। क्या है मामला दर्ज प्राथमिकी में एफएसटी मो मंसूर ने कहा है कि 21 फरवरी की देर शाम आदर्श आचार संहिता मामले से संबंधित दूरभाष से प्राप्त सूचना के आलोक में एवं निर्वाचन अभिकर्ता प्रवीण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.