गढ़वा, जनवरी 9 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिक्षा विभाग के आदेश की अवहेलना नव प्राथमिक विद्यालय नावाडीह के प्रतिनियोजित शिक्षक खुलेआम कर रहे है। उससे विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक मुसन पासवान के सहारे संचालित है। स्कूल में तीन शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया। उसके बाद भी किसी ने योगदान नहीं दिया। उससे विद्यालय का संचालन और विद्यालय में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। मालूम हो कि नव प्राथमिक विद्यालय नावाडीह के शिक्षक सोहराब अंसारी 2 दिसंबर को सहायक आचार्य के तौर पर चयन होने के बाद अन्य विद्यालय में चले गये। विद्यालय में लगभग एक साल से खरौंधी मध्य विद्यालय से सेवानिवृत सहायक अध्यापक मूसन पासवान शिक्षण कार्य कर रहे है। सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय में परीक्षा भी ली है। विद्यालय के सहायक अध्यापक सोहराब अंसारी के सहायक आचार्य में योगदान होन...