भागलपुर, अगस्त 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों को अब हाजिरी बनाते वक्त चार विकल्प पूछे जाएंगे। इनमें से एक विकल्प को चुनकर शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति वाली जगह पर जा सकेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने जिले में डेपुटेशन मॉड्यूल जारी कर दिया गया। इसका इस्तेमाल शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान कर सकेंगे। मुख्यालय स्तर से ई-शिक्षाकोष को अपडेट करते हुए यह सुविधा प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद अब प्रतिनियुक्त होने पर शिक्षकों से अटेंडेंस बनाने के दौरान चार विकल्प पूछे जाएंगे। जिसमें इलेक्शन ड्यूटी, एग्जामिनेशन ड्यूटी, टीचिंग परपस और ऑफिस वर्क को शामिल किया गया है। इनमें से कोई एक विकल्प शिक्षक चुनकर अपनी प्रतिनियुक्ति वाली जगह पर जा सकते हैं और वहां से अटेंडेंस बना सकते हैं। इससे विभाग को यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.