भभुआ, सितम्बर 19 -- एएनएम का 12 पद है रिक्त, लैब टेक्निशियन व पुरुष परिवार कल्याण कार्यकर्ता नहीं मरीजों की स्वास्थ्य जांच और भर्ती रोगी की देखरेख करने में हो रही है परेशानी (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्थाई रूप से चिकित्सक पदस्थापित नहीं हैं। इस अस्पताल में चिकित्सकों के चार पद स्वीकृत हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित तीन चिकित्सक यहां सेवा दे रहे हैं। लेकिन, यह तीनों दूसरे प्रखंड के अस्पतालों में पदस्थापित हैं। वह यहां प्रतिनियुक्ति पर ड्यूटी कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के भी कई पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर पदस्थापित नहीं किए जाने से स्वास्थ्य सेवाओं को देने में बोझ बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चिकित्सक के चार स्वीकृत पद में से एक भी स्थाई पदस...