गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- गाजियाबाद। दो दिवसीय (26 और 27 नवंबर को) स्टडी टूर के तहत नॉर्दर्न रेलवे सलाहकार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर गया और चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में गाजियाबाद से अभिजीत मुखर्जी भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जम्मू डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक और परियोजना के मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधि मंडल को तकनीकी विशेषताओं, इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों का प्रस्तुतीकरण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...