हजारीबाग, जून 23 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में सभी न्यायिक पदाधिकारियों और सिविल कोर्ट कर्मियों ने योग शिविर में भाग लिया और योगासन कर स्वस्थ रहने का संकल्प भी लिया। यह योग कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से प्रारंभ होकर साढ़े सात बजे तक चला। मौके पर प्रधान जिला जज रंजीत कुमार ने कहा कि आज के तनावपूर्ण और व्यस्त भरे जीवन में समय निकालकर अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सुबह प्राणायाम और योग करना स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है। और प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति पूरे दिन उर्जावान महसूस करता है। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों और सिविल कोर्ट कर्मियों से अपील की है कि वह प्रतिदिन योग अभ्यास करें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वस्थ शरीर रहने से किसी भी इंसान के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और उसका मन भी प्रसन्न रहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.