अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- चौखुटिया। जमनिया में झाड़ी कटाने के भुगतान को लेकर ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं। वन विभाग की ओर से हैक्टेयर के अनुसार बिल स्वीकृत कर वन पंचायत सरपंच के खाते में धनराशि भेज दी है, लेकिन ग्रामीणों ने प्रदर्शन जारी रख प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान की मांग की है। जमनियार में झाड़ियों के कटान का भुगतान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया। चौथे दिन भी विरोध जारी रखा। ग्रामीणों को मनाने तहसीलदार तितिक्षा जोशी व वन कर्मी धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। वन कर्मियों ने बताया कि हैक्टेयर के अनुसार झाड़ी कटान का बिल स्वीकृत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.