अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चला जागरूकता अभियान अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत सोमवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, युवतियों, छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि प्रतिकूल परस्थिति में खुद को कमजोर न समझें। नगर के बस स्टेशन, पटेलनगर व शहजादपुर में टीम ने युवतियों व महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे तत्काल डायल 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएगी। हिंसा को सहन न करें। हिंसा पर तभी अंकुश लग सकता है, जब उसके प्रति मजबूती से मुखरता दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना व ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.