गंगापार, जनवरी 27 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर मंगलवार को प्रतापपुर क्षेत्र में भी साफ तौर पर नजर आया। यूको बैंक की प्रतापपुर शाखा दिनभर बंद रही। इससे बैंक से जुड़ी रोजमर्रा की जरूरतें लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ बैंक परिसर के बाहर उम्मीद, प्रतीक्षा और परेशानी का दृश्य लगातार गहराता गया। सुबह से ही कई खाताधारक नकदी, जमा- निकासी, चेक संबंधित कार्य, पासबुक अपडेट तथा खाता संबंधी अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए बैंक पहुंचे थे लेकिन शाखा बंद होने से काउंटर से होने वाला समूचा लेन-देन ठप हो गया। हालांकि एटीएम एवं डिजिटल सेवाएं चालू रहीं, फिर भी वास्तविक कठिनाई उन लोगों को हुई जो शाखा आधारित सेवाओं पर निर्भर हैं। विशेषकर छोटे व्यापारी, मजदूर, बुजुर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्र के उप...