चतरा, दिसम्बर 8 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि । प्रतापपुर प्रखंड के महदनिया मोड़ से घोरीघाट पुलिस पिकेट तक रोड़ की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। वाहनों के आवागमन में हो रही है काफी परेशानी। आए दिन सड़क दुघर्टना होती रहती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महदनिया मोड़ से घोरीघाट पुलिस पिकेट तक रोड़ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से 2011-12 में कराया गया था। इसके बाद से इस रोड में मरम्मत कर्ज आज तक नहीं होने से यह रोड़ काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है आए दिन इस रोड में आने जाने वाले बड़ी छोटी गाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार इस रोड़ में चालक के नियंत्रण खो देने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। महदनिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में कई मौत हो चुकी है। यह रोड प्रतापपुर से कौरा रहरिया जाने वाली मुख्य पथ है। और इसी मुख्य पथ स...