गंगापार, जून 5 -- प्रयागराज से कौशाम्बी और चित्रकूट और कौशाम्बी से चित्रकूट एवं शंकरगढ़, रीवा, मिर्जापुर के बीच आवागमन का मुख्य माध्यम माने जाने वाला प्रतापपुर का पीपा पुल शनिवार से अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी की शुरुआत के साथ इस पुल को हटा दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार मानसून और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पीपा पुल को हटाना आवश्यक हो गया है। पीडब्ल्यूडी कौशाम्बी के सहायक अभियंता श्याम निवास शुक्ला ने बताया कि 10 जून को पुल से वाहनों का आवागमन बिलकुल बंद कर दिया जाएगा और और उसी समय पुल हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ठेकेदार को आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। यह पुल हर साल नवंबर-दिसंबर में स्थापित किया जाता है और जून में हटाया जाता है। इसके निर्माण से क्षेत्रीय लोगों, खासकर नौकरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.