चतरा, मार्च 8 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ( झालसा) के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश पर शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिकार मित्र (पीएलवी) गोविंद ठाकुर एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रतापपुर में विधिक जागरूकता शिविर सह लिगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, कामकाजी महिलाओं के अधिकार इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा घरेलू महिला हिंसा के ...