सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- चांदा, संवाददाता। विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा में बुधवार को ब्लॉक मीटिंग हॉल में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने की। ब्लॉक दिवस के दौरान कुल आठ फरियादें प्राप्त हुईं। सभी फरियादी परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामलों को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं ब्लॉक स्तर पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में एडीओ आईएसबी विनोद सिंह, एडीओ कॉपरेटिव अखिलेश, सचिव रमेशचंद्र...