उरई, फरवरी 6 -- जालौन, संवाददाता। चुंगी नंबर चार से प्रतापपुरा व सींगपुरा होकर सहाव गांव तक संपर्क मार्ग पर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और दोनों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। जिससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। नगरवासी ने सड़क के गड्ढे भरवाने और झाड़ियों को कटवाने की मांग डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है। नगर के चुंगी नंबर चार से ग्राम प्रतापपुरा व सींगपुरा होकर सहाव गांव तक संपर्क मार्ग बना हुआ है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैंकड़ों लोग तहसील मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। वर्तमान में मार्ग जर्जर अवस्था में है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। साथ ही सड़क के दोनों ओर बड़ी बड़ी झाडियां उग आई हैं। झाड़ियां उगी होने से मार्ग काफी संकरा हो गया है। जिससे इस मार्ग से होकर वाहन निकालने में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर के अश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.