प्रयागराज, फरवरी 7 -- मऊआइमा के भवानीगढ़ में शारदा सहायक नहर पटरी पर शुक्रवार को मिले युवती के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। शव प्रतापगढ़ में रानीगंज थानाक्षेत्र के बरहदा गांव की मुस्कान मिश्रा का था। मुस्कान के भाई ने उसके ससुरालियों के खिलाफ मऊआइमा थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी ससुर व जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरिया थानाक्षेत्र के मैलहा निवासी प्रेम नारायण मिश्रा ने अपने तीन बेटों व तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी 24 वर्षीय मुस्कान की शादी 28 फरवरी 2023 को रानीगंज के बरहदा निवासी पुष्कर नाथ मिश्रा के छोटे बेटे धीरज के साथ की थी। तीन माह पूर्व ससुराल गई मुस्कान का शुक्रवार सुबह भवानीगढ़ गांव में शव मिला। ससुरालियों ने शुक्रवार को ही रानीगंज थाने में प्रार्थनापत्र देकर मुस्कान के गायब होने की तहर...