सुपौल, मार्च 10 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। भवानीपुर दक्षिण पंचायत के एक गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने शुक्रवार वीरपुर से बरामद कर लिया। पुलिस अवर निरीक्षक अंजलि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की अपहृता को वीरपुर गोल चौक पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस वीरपुर गोल चौक पहुंची कर लड़की को बरामद कर लिया। लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया, जहां अपहृता ने अपने मां-बाप को हीं पहचानने से इंकार कर दिया। साथ ही अपने प्रेमी से शादी कर लेने की बात कह उसी के संग रहने की बात कही। इस क्रम में उसने बालिग होने का सबूत भी कोर्ट के समक्ष दिया। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लड़की को उसके ससुराल वालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.