लखनऊ, जून 11 -- संविदा सुपरइवाजर को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को खूब हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जोनल अधिकारी ने सुपरवाइजर से नाली साफ कराई। अधिकारी चले गए लेकिन डांट फटकार से सुपरवाइजर की घबराहट बढ़ती गई और उनको दिल का दौरा पड़ गया। यह घटना नौ मई की है। पहले लारी फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौजूदा समय फिर सुपरवाइजर की हालत बिगड़ने लगी है। इसी से अक्रोशित सफाई कर्मचारी बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी, प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गुरुवार को जोन-6 में सांकेतिक हड़ताल का ऐलान भी किया है। दोपहर करीब एक बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंच कर जोन-6 के जोनल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जोनल अधिकारी को हटा...