हरिद्वार, मार्च 11 -- खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले प्रभारी सेशन जज कोर्ट में प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पाई है। बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत स्थगन प्रार्थना पत्र के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि 18 मार्च मुकर्रर की गई है। चैंपियन के अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए प्रभारी सेशन जज संजीव कुमार की कोर्ट में प्रस्तुत हुई थी। इस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से अपनी व्यक्तिगत वजह से सुनवाई नहीं करने के लिए स्थगन पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम तिथि की मांग की गई। संबधित कोर्ट ने स्थगन पत्र स्वीकार कर जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई मुकर्रर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.