गढ़वा, जनवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आह्वान पर जिले के डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उक्त संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष रविकांत साह ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए आंदोलन की जानकारी दी है। जिला अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि प्रदेश स्तरीय निर्णय के तहत झारखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में कार्यरत डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहयोगी कंपनी सीएससी के रांची स्थित प्रधान कार्यालय का घेराव करेंगे। उसके साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी। आंदोलन में जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत सचिवालयों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक सशरीर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान सभी पंचायतों में संचालित डिजिटल पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.