रुद्रपुर, जुलाई 30 -- खटीमा। मैसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा सिटी कॉन्वेंट स्कूल की प्रज्ञा कांडपाल का इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन में चयन किया गया। चयनित प्रज्ञा को अच्छे पैकेज के साथ अन्य सुविधाएं देय होंगी। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय और प्रधानाचार्य शुभा सक्सेना ने प्रज्ञा के प्रयासों की सराहना की और चयन होने पर प्रज्ञा एवं उसके अभिभावक को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि विगत वर्षों से विद्यालय के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं और विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.