बलिया, जुलाई 11 -- रसड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुवार की देर शाम प्रज्ञा पीठ रसड़ा पर सवा लाख गायत्री महामंत्र का जप व पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजनों ने जप का शुभारंभ किया। तत्पश्चात इसकी पूर्णाहुति पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से की गई। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने परम पूज्य गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जीवन पूरी तरीके से मनुष्य के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए समर्पित रहा। 2026 में वंदना माताजी की जन्म शताब्दी व अखंड दीपक की शताब्दी वर्ष के निमित्त हमें अभी से साधना के मूल्य को समझना होगा और घर-घर तक गायत्री और यज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.