मुरादाबाद, फरवरी 15 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने शहर में स्थित सेंटरों पर शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। सिविल लाइन स्थित सेंटर पर शिव ध्वजारोहण किया गया। राजयोगिनी बीके आशा दीदी शिवरात्रि का अर्थ समझाया। उन्होंने कहा यदि हम परमात्मा को सच्चे मन से याद करें तो हमारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शिव के ऊपर भांग, बेल पत्री, धतूरा आदि चढ़ाने का अर्थ है कि हम परमात्मा के ऊपर अपने सभी विषय विकार अर्पित कर देते हैं। मुख्य अतिथि डीआईजी पुलिस अकादमी विकास कुमार वैद्य ने शिव और शंकर में भेद समझाया। केक काटा गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। पीसीएस अपर प्रभारी अजीत सिंह सहित मुकुल अग्रवाल, देश रत्न कत्याल, विशाल, लक्ष्मी दीदी, सुजाता दीदी शामिल रहीं। सानिध्य बीके आशा दीदी का रहा। उधर, रामगंगा विहार स्थित सेंटर में भग...