दुमका, फरवरी 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुमका शाखा की ओर से रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति पदयात्रा निकाली गई। ओम शांति भवन दुमका से संस्था की संचालिका बीके जयमाला एवं अन्य सदस्यों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर परिषद स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुमका शाखा में संस्था की संचालिका बीके जयमाला के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बाबा का झंडोत्तोलन किया गया। शांति पदयात्रा की झांकी में मुख्य रूप से देवाधिदेव महादेव पार्वती के साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी नारायण आदि की प्रस्तुति थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.