अमरोहा, फरवरी 19 -- मंडी धनौरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के संयोजन में बुधवार को नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर सात दिवसीय सहज राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा रामलीला मैदान, अहिंसा स्तंभ, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, होली पार्क, बाईपास मार्ग आदि स्थानों से होती हुई आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान दीपक सलूजा, बलवीर सिंह यादव, अमीचंद, विजयराम, महेंद्र सिंह, मनीषा, पूजा, विनीता, योगिता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.