चतरा, फरवरी 1 -- चतरा, प्रतिनिधि। प्रजापति कुम्हार महासंघ नगर इकाई चतरा द्वारा रविवार को भेड़ी फार्म में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति, जिला संरक्षक इन्द्रू राम एवं जिला मीडिया प्रभारी पप्पु प्रजापति उपस्थित रहे। गौतम प्रजापति ने कहा कि यह आयोजन समाज को एक मंच पर लाने और आपसी एकता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सांसद एवं विधायक द्वारा समाज के प्रतिनिधित्व को सकारात्मक पहल बताया। पप्पु प्रजापति ने सामाजिक, शैक्षिक और विकासात्मक विषयों पर जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं इन्द्रू राम ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक सह समाजसेवी दीपक कुमार की संगीतमय प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने शिक्षा से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.