बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार-डॉ. सुनील मंत्री ने शहर के कई मोहल्लों में किया जनसंपर्क गिनायीं केन्द्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां फोटो : डॉ. सुनील-बिहारशरीफ में शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाते मंत्री डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने गुरुवार व शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों से मिलकर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी-नीतीश की जोड़ी पर भरोसा है। इस बार भी प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। मंत्री ने कई मंदिरों में जाकर भगवान को नमन किया। रास्ते में मिलने वाले लोगों से बातचीत की। कई स्थानों पर रुककर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें दूर करने का आश्वासन...