बुलंदशहर, मई 30 -- प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जनमानस के साथ पशु-पक्षी सभी बेहाल हो गए हैं। गुरुवार को पूरे दिन सूरज की तल्ख किरणों के साथ उमसभरी गर्मी ने पसीनों से तर-बतर कर दिया। दिनभर चलीं गर्म हवाओं ने लू के थपेड़ों का काम किया। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही भी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसलिए उमस भी बढ़ गई। गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले दो दिनों से गर्मी में हालत खराब हो गई है। शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा स्थिति गुरुवार को खराब रही। सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाया। उमस के चलते लोग पसीनों से भीगे रहे। दोपहर तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम 27 ...