चाईबासा, सितम्बर 18 -- चाईबासा। प्रघान मंत्री नारेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा आयोजित चार दिवसीय स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुरुआत बुधवार को सदर अस्पताल से किया गया, जो 17 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम को उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन और सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नारियों को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस अभियान को गांव-गांव में चला कर नारियों को जागरूक करना है ।उन्होंने कहा कि इसका लाभ हर नारी को मिले, उक्त अभियान में सभी नारी को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सभी प...