हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- फोटो हल्द्वानी। वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी के प्रगति विहार मे लोगो को लो वोल्टेज से निजात मिल गई है। ऊर्जा निगम ने समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया दिया है। स्थानिय पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि क्षेत्र मे लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। अब राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए लोगो ने विभागिय कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी शुभा जोशी, जेई धीरज पंत, सारिका, गोपाल सिंह सौन, भागीरथी, त्रिलोचन पांडे, चिंतामणी शर्मा, हरीश पांडे, गौरव श्रीवास्तव, लीलाधर जोशी, पान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...