जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के द्वारा आयोजित क्षेत्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 में प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर के छात्र आकाश महतो ने बाल वर्ग में प्रथम स्थान एवं निखिल पूर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि यह प्रतियोगिता 10 अगस्त को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चाईबासा में आयोजित थी, जिसमें बिहार एवं झारखंड के तीरंदाज प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दोनों छात्र अब आगामी अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2025 मेंभाग लेंगे, जो कुरुक्षेत्र में होना है। विद्यालय परिवार की ओर से इस उपलब्धि के लिए दोनों छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.