जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में 19 से 20 सितम्बर तक आयोजित 'प्रांतीय गणित-मेला 2025' में विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।'आचार्य पत्र-वाचन' में गणित के आचार्य कुंदन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों में कक्षा दशम के शांतनु बारिक ने 'किशोर वर्ग पत्र-वाचन' में प्रथम, कक्षा सप्तम के विशाल कुमार ने 'बाल वर्ग पत्र-वाचन' में द्वितीय तथा कक्षा चतुर्थ के गणेश कर्मकार ने 'शिशु वर्ग गणित-प्रदर्श' में तृतीय स्थान अर्जित किया।सभी विजेताओं का चयन अब 'क्षेत्रीय गणित-मेला 2025' के लिए किया गया है। विद्यालय परिवार ने विजेताओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.