जहानाबाद, फरवरी 14 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ दिखावा और ढकोसला है। जहां-जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो रहा है, वहां सिर्फ चमकाने का काम किया जा रहा है। आसपास के इलाकों में विकास का कोई नामोनिशान नहीं है। अरवल में मुख्यमंत्री न आम जनता से मिले, न उनकी समस्याएं सुनीं। जनता के पैसे से यात्रा हो रही है, लेकिन जनता से ही दूरी बनाई जा रही है। जिस रास्ते से उनका काफिला गुजरा, वहां के लोगों को घरों में कैद कर दिया गया। मुख्यमंत्री न जनता से मिलते हैं, न अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से, न गठबंधन के नेताओं से। यह यात्रा सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.