बेगुसराय, मई 30 -- भगवानपुर। सरकारी स्कूलों के क्लास 6 से 12 तक के बच्चों के बीच बदलते और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निबंध लेखन, परिचर्चा, पेंटिंग, पोस्टर विषय को शामिल किया गया था। बच्चों ने विकसित प्रगतिशील बिहार की पहचान से संबंधित निबंध लेखन, पोस्टर आदि विधा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। बिहार के विविध क्षेत्रों में हुए विकास को तस्वीरों के माध्यम से उकेडकर अपनी प्रतिभा से बच्चों को अवगत कराया।प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर दो श्रेणी में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में वर्ग छह से आठ के छात्र व द्वितीय श्रेणी में नौ से 12 वर्ग के छात्र शामिल थे। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक,शिक्षक इजहार आलम,अमित कुमार,नितेश कुमार, शानू, बन्दना, पूनम, अमर शंकर, अन्नू, अनिल, अजनीश, रूबी सहित बच्चे मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.