पीलीभीत, सितम्बर 15 -- खेती किसानी में तकनीक का इस्तेमाल कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बन रहे हैं। वह सह फसली खेती करके दोगुना लाभ कमा रहे हैं। सरकारी स्तर पर किसानों को जागरूक कर प्रेरित किया जा रहा है। इसके परिणाम भी सामने नजर आ रहे हैं। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव महुआ निवासी बाज सिंह भुल्लर के बेटे प्रगतिशील किसान नवजोत सिंह भुल्लर ने धान की खेती में नया प्रयोग करके फसल को तैयार किया है। डीएसआर धान की सीधी बुबाई कर किसानों को नया संदेश दिया है। एक कहावत है कि अगर किसी भी क्षेत्र में मेहनत की जाए, जो मंजिल आसानी से मिल जाती है। इसके लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। ऐसा ही कर दिखाया है जिले के प्रगतिशील किसान नवजोत सिंह भुल्लर ने। उसने धान की रोपाई को छोड़कर धान की डीएसआर सीधी बुबाई कर नया इतिहास रच दिया है। वर्तमान में धान की फसल बहुत ह...