फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। मंगलवार को मुख्यालय पर किसानो के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की गूंज सुनाई दी। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। किसान मेले में अधिकारियों ने किसानों को योजनाएं समझाई तो प्रगतिशील किसानों ने अपने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया। प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर मंगलवार को मुख्यालय पर किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया। जिला स्तरीय रवी तिलहन मेले के साथ किसान समाधान का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में किया गया। विकास भवन परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव एवं सीडीओ ने किया। विभिन्न विभागों एवं कृषकों द्वारा लगाई गई स्टॉल का निर...