काशीपुर, मार्च 6 -- काशीपुर। गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त उत्तराखंड ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रगतिशील किसानों का गन्ना बीज के रूप में आरक्षित करने को कहा। ताकि बुआई के लिए बीज की कमी न हो पाए। गुरुवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के सबंध में समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि सभी जनपदों एवं जोन को बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति अनिवार्य रूप से किया जाए। प्रत्येक जोन स्तर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं चीनी मिलों द्वारा प्रगतिशील कृषकों को चिह्नित कर उनका गन्ना बीज के रूप में पहले से ही आरक्षित कर लिया जाए। चीनी मिलें विकास का कार्य प्रमुखता से करें, जिससे किसान गन्ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.