मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- कांटी। साहित्य भवन कांटी में रविवार को नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला छायावादी, रहस्यवादी के साथ प्रगतिवादी व पूंजीवाद के विरोधी थे। सामाजिक बुराईयों का यथार्थ चित्रण करके उन्होंने भारतीय जनता को नवजागरण का संदेश दिया। निराला के जीवन में अभाव ही अभाव रहे, लेकिन उनकी आत्मा में वसंत की खुशबू रची बसी रही। सेवानिवृत्त डीडीओ परशुराम सिंह ने कहा कि निराला छायावाद के चार प्रमुख स्तंभ में शामिल हैं। इस दौरान शीला बेनीपुरी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्वराजलाल ठाकुर, चंद्रकिशोर चौबे, नंदकिशोर ठाकुर, रामेश्वर महतो, महेश प्रसाद, मनोज मिश्र, अधिवक्ता नीरज शर्मा, सूरज कुमार आदि थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.