मेरठ, जुलाई 13 -- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार, एनएएस पीजी कॉलेज को बेजोड़ सेवाएं देने वाले जसवंत सिंह माथुरी का शनिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। मेरठ में करमअली जाटव गेट निवासी जसवंत सिंह माथुरी की कई कृतियां देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण की चौपला गैलरी में भी यह कृतियां प्रदर्शित है। ऊं की आकृति पर उनके द्वारा उकेरी गई रामायण और महाभारत कथा, महात्मा बुद्ध के जीवन पर आधारित चित्रावली समेत बड़ी संख्या में उनके द्वारा बनाए गए चित्रों को न केवल देश की नामचीन शोध पत्रिकाओं में स्थान मिला, बल्कि विदेशी पत्रिकाओं ने भी प्रकाशित किया। कला क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को कला जगत की अपूर्णीय क्षति कहा है। चित्रकार जसवंत सिंह माथुरी ने अपना संपूर्ण जीवन कला की साधना को समर्पित किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के तप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.