सहरसा, फरवरी 16 -- कहरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को चैनपुर स्थित नीलकंठ नाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वहीँ रहुआमनी स्थित अमोल नर्मदेश्वर नाथ मन्दिर परिसर में सुबह से ही जलाभिशेख के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही मन्दिर परिसर में लगा रहा। यहां वर्ष भर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहता है। वहीं बनगांव स्थित लक्ष्मीश्वर नाथ, पड़री स्थित लालेश्वर नाथ, पारसमणि नाथ, दिघीया स्थित नर्मदेश्वर नाथ, बरियाही बाजार स्थित मृत्युंजय नाथ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। विभिन्न पंचायत क्षेत्र स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...