चतरा, जनवरी 20 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र के सराढू में धान कार्य केंद्र का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन जिला परिषद सुभाष यादव , स्थानीय मुखिया सीता देवी, बीसीओ रविन्द्र उरांव, क्रय पदधिकारी संजय रवानी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।बताया गया कि यह केंद्र कृषि उत्पादक समूह के द्वारा खोला गया है, जहाँ सरकारी दर पर धान की खरीदारी की जाएगी, बीसीओ ने बताया कि क्रय केंद्र खुलने से किसानों को राहत मिलेगी, बताया कि किसानों को उनके धान की फसल का सही मूल्य मिलेगा। इससे पूर्व प्रखण्ड के डहु पैक्स में धान क्रय केंद्र खोला गया था,केंद्र का संचालन कामेश्वर यादव के द्वारा किया जाएगा, मौके पर विजय गिरी पाली महतो भुनेश्वर यादव रामकुमार महतो संजीव कुमार समेत कई उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...