जहानाबाद, मई 19 -- अरवल, निज संवाददाता। श्री कृष्ण आश्रम जिला कार्यालय कांग्रेस में इंडिया महागठबंधन के साथियों के साथ समन्वय समिति के गठन के लिए बैठक की गई। बैठक में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रखंड स्तर पर समन्वय समिति का गठन करने पर जोर दिया। वहीं 20 मई को लेबर कोर्ट के विरुद्ध देश के विभिन्न मजदूर संगठनों द्वारा घोषित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला समन्वय समिति के साथ इंडिया गठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड सचिव आपस में विचार विमर्श कर गठबंधन की मजबूती पर चर्चा की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लोग पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा धनंजय शर्मा, भाकपा माले के प्रखंड सचिव कामरेड महेंद्र प्रसाद, सुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.