कटिहार, नवम्बर 29 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 24 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें छह विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों से चयनित कक्षा से छह से 12 वीं तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुंशीलाल, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर, मध्य विद्यालय महादेवपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काठघर, मध्य विद्यालय बलियाठा, मध्य विद्यालय केहुनियां के छात्र-छात्रा चयनित हुए। प्रखंड स्तरीय विज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता में अंचलाधिकारी शिखा कुमारी, लेखापाल राजेश गुप्ता,निर्णायक मंडली के अलावा सभी संकुल संचालक, समन्वयक एवं सभी प्रधानाध्याप...