कटिहार, दिसम्बर 2 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मध्य, माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण ,जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किया। क्विज प्रतियोगिता में विकसित भारत में नवाचार की संभावना एवं चुनौती, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संभावना एवं चुनौती तथा क्वांटम युग का आगाज संभावना एवं चुनौती जैसे शीर्षक पर छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में मृत्युज्यम, प्रिया हलधर , रविरंजन , अदिति स्वाति ने अहम भूमिका निभाई। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क...