पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड स्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंपियन टूर्नामेंट एवं सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कूली बच्चों ने अपना दमखदम दिखाया। प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि प्रसाद ठाकुर और झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आलोक तिवारी ने द्वारा संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का आयोजन सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर के मैदान में किया गया l प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत कोई मायने नहीं रखता है l खेल से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और इस प्रकार का खेल का आयोजन होते रहना चाहिए। खेल में प्रखंड के सभी स्कूल के द्वारा बच्चों को भाग लिया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकार...