औरंगाबाद, मई 25 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बिहटा के मशाल कार्यक्रम शनिवार को काम्प्लेक्स सेंटर पथरौर में आयोजित हुई। कबड्डी में बालिका वर्ग ने पथरौर उच्च विद्यालय को 14-3 से पराजित कर प्रखंड स्तर पर अपना स्थान सुरक्षित किया। पथरौर विद्यालय में सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी बीइओ अशोक कुमार, हेडमास्टर सुभाष प्रसाद, शिक्षिका ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिजवाना तबस्सुम, वीणा कुमारी, पूजा द्विवेदी, शिक्षक सोहराब खां, सुहैल खान, टोला सेवक संजय चौधरी, रेहाना खातून आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.